चायपत्ती तुरंत ठीक करेगी दस्त की समस्या - Hakeem Suleman Khan

header top right

| Mon - Sat 07:30 - 19:00

चायपत्ती तुरंत ठीक करेगी दस्त की समस्या

5 October, 2019

पेट से जुड़ी समस्याओं में सबसे बुरी हालत दस्त में होती है। अगर आपका पेट खराब है तो आपका पूरा दिन ही तनाव में गुज़रता है। आप घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। दस्त होना आम बात है मगर इसके पीछे कुछ कारण होते हैं।

दस्त होने का कारण क्या है? (Cause of loose motion)

दस्त होने पर मल सामान्य से बिल्कुल पतला पानी की तरह निकलता है। आपको बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है। दस्त को डायरिया और(diarrhea) लूज़ मोशन(loose motion) भी कहते है। इस अवस्था में शरीर में कमजोरी होने लगती है और कुछ खाने पीने से भी डर लगने लगता है। इस अवस्था में जंक फूड्स, मसालेदार भोजन व शराब आदि का सेवन नुकसानदेह होता है।

दस्त को कैसे रोक सकते हैं? (How to stop loose motion)

वैसे तो आप दस्त रोकने की दवा( loose motion tablet) खाकर भी दस्त रोक सकते हैं पर अगर आप घर में है और किसी कारण से दवा नहीं ले पा रहे हैं तो घर में उपलब्ध चीज़ों से भी दस्त रोक सकते हैं।

  1. जंक फूड खाने में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस दस्त लगने का सबसे बड़ा कारण है।
  2. ठीक से खाना ना पचने की वजह भी पेट खराब होने की संभावना रहती
  3. शराब या तम्बाकू के सेवन से भी पेट से जुड़ी समस्या होने लगती
  4. आंत से जुड़ी किसी समस्या के होने से भी दस्त हो सकते हैं।
  5. अगर आप मधुमेह से ग्रस्त हैं या और आपको बल्ड प्रैशर की समस्या है तो अक्सर आपका पेट खराब हो सकता है।
  6. पेट की सर्जरी या किसी प्रकार के ऑपरेशन के दौरान दस्त हो सकते हैं।

 

दस्त रोकने के घरेलू उपचार ( home remedies to stop loose motion)

अगर आप घर में ही हैं और अचानक से आपका पेट खराब हो जाए। घर में मौजूद चीज़ों से ही दस्त का उपचार(Home remedies for loose motion) कर सकते हैं।

  • नारियल पानी– दिन में एक-दो ग्लास नारियल पानी पीने से दस्त होना बंद हो जाएंगें। नारियल पानी सेहत के लिए अच्छा होता है इसे आप रोज़ाना भी पी सकते हैं।

 

कैसे मिलेगा लाभ(benefits)- दस्त होने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। नारियल पानी से शरीर हाइड्रेट हो जाता है। पेट खराब होने के दौरान हाइड्रेट रहने के लिए नारियल पानी पीते रहें।

  • दही- भोजन के बाद एक कप दही खा लें। इससे तुरंत ही दस्त बंद हो जाएंगें।

 

कैसे मिलेगा लाभ (benefits)- दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ खराब बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करते हैं। दस्त रोकने के उपचार के रूप में आप दही का उपयोग कर सकते है।

  • जीरा पानी- एक ग्लास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच पीसा हुआ जीरा डालकर पी लें।

 

कैसे मिलेगा लाभ(benefits) जीरा आपके पेट के लिए अच्छा होता है। यह खाने को पचाने में भी सहायक है।जीरे को दस्त रोकने के लिए  घरेलू उपचार के रूप में काम करता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

  • चायपत्ती- दस्त होने पर आप तुरंत ही एक चम्मच साबूत चायपत्ती खा लें। इसे खाने के कुछ मिनट बाद ही आपका पेट ठीक हो जाएगा।

 

कैसे मिलेगा लाभ (benefits)   चायपत्ती दस्त को तुरंत रोकने का काम करती है। इससे आपको पेट की इस समस्या से तुरंत राहत मिलेगी।

इस लेख में आपको दस्त को रोकने के घरेलू उपचार बताए गए हैं।

 

× How can I help you?